रोज़गार समाचार
सदस्य बनें @ 530 रु में और प्रिंट संस्करण के साथ पाएं ई- संस्करण बिल्कुल मुफ्त ।। केवल ई- संस्करण @ 400 रु || विज्ञापनदाता ध्यान दें !! विज्ञापनदाताओं से अनुरोध है कि रिक्तियों का पूर्ण विवरण दें। छोटे विज्ञापनों का न्यूनतम आकार अब 200 वर्ग सेमी होगा || || नई विज्ञापन नीति ||

विशेष लेख


अंक संख्या 21, 20-26 अगस्त,2022

आज़ादी की रेलगाड़ी और रेलवे स्‍टेशन

भारत अपनी आज़ादी के 75 साल तथा अपनी जनतासंस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास का जश्‍न मनाने और उनका पुण्‍य स्‍मरण करने के लिए 'आजादी का अमृत महोत्सवमना रहा है। मार्च 2021 में प्रारंभ किया गया यह महोत्सव स्‍वाधीनता के गुमनाम नायकों और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े स्थानों की कहानियों को जीवंत कर रहा है।

इस साल जुलाई में  भारतीय रेलवे की ओर से 'आज़ादी की रेलगाड़ी और रेलवे स्टेशनके रूप में एक दिलचस्‍प प्रयास किया गया। सप्ताह भर चलने वाले इस उत्सव के दौरान, 75 महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों और 27 ट्रेनों की पहचान भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका और संबंध के आधार पर की गई। इनमें से कुछ ट्रेनों को उनके बारे में ऐतिहासिक तथ्यों से अंलकृत किया गया। इन्‍हें स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों ने उनके मूल स्टेशनों से झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

24 राज्यों में मौजूद इन सभी 75 स्टेशनों में रोशनी और सजावट करने के साथ-साथ स्थानीय भाषा में नुक्कड़ नाटकलाइट एंड साउंड शो और वीडियो फिल्मों/देशभक्ति के गीतों के प्रदर्शन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्थानीय क्षेत्रों से संबंधित स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के सदस्यों को भी अपनी कहानियों को साझा करने के लिए स्टेशनों पर आमंत्रित किया गया।

आइएऐसे ही कुछ स्टेशनों पर नजर डालते हैं :

1. काकोरी रेलवे स्टेशनउत्तर प्रदेश

लखनऊ के पास स्थित इस स्टेशन से राम प्रसाद बिस्मिलचंद्रशेखर आजाद और अशफाकउल्लाह खान जैसे बहादुरों के नाम जुड़े हैं। अगस्त 1925 को दिलेर क्रांतिकारियों ने ट्रेन के जरिए ले जाए जा रहे ब्रिटिश खजाने को लूट कर अंग्रेजों के सामने अपना पराक्रम प्रदर्शित किया था।

2. वांची मनियाच्चि जंक्शनतमिलनाडु

वांची मनियाच्चि जंक्शन रेलवे स्टेशन तमिलनाडु में थूथुकुडी जिले के मनियाच्ची में एक जंक्शन रेलवे स्टेशन है। इस स्टेशन का नाम स्वतंत्रता सेनानी वांचिनाथन के नाम पर रखा गया हैजिन्होंने 17 जून, 1911 को तिरुनेलवेली के ब्रिटिश जिला कलेक्टर रॉबर्ट ऐश की हत्या कर दी थी।

3. महदेवप्पा मैलारा रेलवे स्टेशनकर्नाटक

2020 मेंहावेरी स्टेशन का नाम बदल कर हावेरी जिले के स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी श्री महदेवप्पा मैलारा के नाम पर रख दिया गया। 18 साल की उम्र में वह दांडी मार्च में महात्मा गांधी के साथ रहे और वह उस मार्च में भाग लेने के लिए तत्कालीन मैसूर राज्य के एकमात्र प्रतिनिधि थे। महदेवप्पा ने समाज की सेवा और देश की आज़ादी के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी। 

4. गोमो जंक्शनझारखंड

इस जंक्शन का  वर्ष 2009 में नाम बदलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो रेलवे स्टेशन कर दिया गया। यह परिवर्तन नेताजी के महानिष्क्रमणया ग्रेट एस्केप - 1941 में गोमो रेलवे स्टेशन से कालका मेल में सवार होकर ब्रिटिश साम्राज्य से बाहर उनकी लंबी यात्रा में सम्मान किया गया। इस यात्रा ने इतिहास के पन्नों में सुभाष के प्रस्थान और नेताजी के आगमन को भी चिह्नित किया।

5. विदुराश्वथ रेलवे स्टेशनकर्नाटक

दक्षिण भारत के 'जलियांवाला बागके नाम से मशहूर विदुराश्वथ के नाम 35 स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत दर्ज हैजिन पर ब्रिटिश पुलिस ने अंधाधुंध गोलियां बरसायी थीं। 25 अप्रैल, 1938 को एक समूह औपनिवेशिक शासन के खिलाफ सत्याग्रह करने के लिए एकत्र हुआ था। जलियावाला बाग की ही तरहपुलिस ने सत्याग्रहियों के इस समूह पर अंधाधुंध गोलियों की बौछार शुरु कर दी थीं।

6. सतारा रेलवे स्टेशनमहाराष्ट्र

महाराष्ट्र के सतारा में अगस्त 1943 से मई 1946 तक ब्रिटिश शासन के खिलाफ समानांतर सरकार भारत के गौरवशाली स्वतंत्रता संग्राम में एक महान अध्याय है। यह भारत छोड़ो आंदोलन की सशस्त्र शाखा थी। क्रांति सिंह नाना पाटिल ने समानांतर सरकार की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 

अन्य स्टेशनों में शामिल हैं

महाराष्ट्र:

1. मुंबई सीएसएमटी

2. नासिक रोड

3. पुणे

बिहार:

1. आरा

2. पटना

3. शहीद खुदी राम बोस

4. बापूधाम मोतिहारी

5. भागलपुर

उत्‍तर प्रदेश:

1. डीडीयू स्टेशन

2. आगरा

3. दीन दयाल धाम

4. वीरांगना लक्ष्मीबाई

5. प्रयागराज

6. चौरी-चौरा

7. बलिया

8. मेरठ

9. पं. राम प्रसाद बिस्मिल

10. चारबाग

आंध्र प्रदेश:

1. विशाखापत्तनम

2. गुंटूर

3. विजयवाड़ा

कर्नाटक:

1. मद्दूर

2. कित्तूर

3. विधुरश्वथ

राजस्थान:

1. जयपुर

2. अलवर

3. जैसलमेर

4. बिजोलिया

5. रेवाड़ी

हरियाणा:

1. सिरसा

2. हांसी

तमिलनाडु:

1. तिरुवल्लिकेनी एमआरटीएस

2. तिरुप्पुर

3. वेल्लोर छावनी

केरल:

1.नीलम्‍बुर रोड

पश्चिम बंगाल:

1. सुभाषग्राम

2. नैहाटी

3. जिरात

4. बर्धमान

5. नेताजी भवन मेट्रो स्टेशन

ओडिशा:

1. कटक

2. खुर्दा रोड

3. साखीगोपाल

4. संबलपुर

5. बालासोर

अरुणाचल प्रदेश:

1. नाहरलागुन

असम:

1. गोहपुर

2. रहा

3. शिवसागर टाउन

मणिपुर:

1. कैमाई रोड

मिजोरम:

1. भोइराबी

नागालैंड:

1. दीमापुर

मेघालय:

1. मेंदीपथर

त्रिपुरा:

1. अगरतला

दिल्ली:

1. दिल्ली

पंजाब:

1. सरदार उधम सिंह वाला

2. एएसआर

3. खटकरलान

तेलंगाना:

1. हैदराबाद

2. आसिफाबाद रोड

झारखंड:

1. चक्रधरपुर

2. तारानगर

मध्य प्रदेश:

1. जबलपुर

2. भोपाल

गुजरात:

1. पोरबंदर

2. साबरमती

3. नवसारी

4. बारडोली

5. अडास रोड

 स्रोत : भारतीय रेल/पीआईबी/amritmahotsav.nic.in

संकलन : अनुजा भारद्वाजन एवं अनीषा बनर्जी