रोज़गार समाचार
सदस्य बनें @ 530 रु में और प्रिंट संस्करण के साथ पाएं ई- संस्करण बिल्कुल मुफ्त ।। केवल ई- संस्करण @ 400 रु || विज्ञापनदाता ध्यान दें !! विज्ञापनदाताओं से अनुरोध है कि रिक्तियों का पूर्ण विवरण दें। छोटे विज्ञापनों का न्यूनतम आकार अब 200 वर्ग सेमी होगा || || नई विज्ञापन नीति ||

नौकरी फोकस


Issue no 51, 18-24 March 2023

 

क्रूज लाइन उद्योग में कीजिए अपने सपनो के करियर की शुरुवात

 

रंजना सिंह

 

भारतीय क्रूज बाजार में अगले दशक में 10 गुना वृद्धि का सामर्थ्‍य मौजूद है, जिसे बढ़ती मांग और खर्च करने योग्‍य आय से बल मिल रहा है। भारत सरकार इस सामर्थ्‍य को महसूस कर रही है और वह भारत को समुद्री एवं नदी क्रूज दोनों के लिए अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ एक वैश्विक क्रूज हब के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारतका7,500 किलोमीटर लंबा समुद्र तट और विशाल नदी प्रणालियों सहित उसके अनेक आकर्षणों कादुनिया के सामने उद्घाटित होना अभी बाकी है। उपयुक्‍त बुनियादी ढांचे का विकास और आधुनिक प्रौद्योगिकी को अपनाकर भारत निश्चित रूप से दुनिया के शीर्ष क्रूज पर्यटन स्थलों में शुमार हो जाएगा।

पर्यटन मंत्रालय ने क्रूज की मांग को प्रेरित करने के लिए 'चार थीम आधारित तटीय गंतव्य सर्किट जैसे गुजरात तीर्थ यात्रा, पश्चिमी तट- सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक पर्यटन, दक्षिण तट- आयुर्वेदिक कल्याण पर्यटन और पूर्वी तट- विरासत पर्यटन विकसित किए हैं। तटीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए लाइटहाउस और द्वीप का विकास भी किया जा रहा है।

रिवर क्रूज या अंतर्देशीय क्रूज, क्रूज पर्यटन का एक अन्य संभावित घटक है जिसमें भारत संभावनाओं की तलाश कर रहा है।हाल ही में 13 जनवरी 2023 को भारत ने गर्व के साथ दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास लॉन्च किया। यह एक फाइव स्टार मूविंग होटल है, जिसमें 18 सुइट्स हैं। इसके अलावा इसमें चालक दल के 40सदस्‍यों के ठहरने की व्यवस्था है। 51 दिनों की यह यात्रा पर्यटकों को शानदार अनुभव देने के साथ ही साथ भारत और बांग्लादेश की कला, संस्कृति, इतिहास और आध्यात्मिकता में शामिल होने का अवसर देगी।

यात्रा और आतिथ्य क्षेत्र में करियर की संभावनाएं तलाश रहे व्यक्तियों के लिए क्रूज लाइन उद्योग कई अवसरों की पेशकश करता है। यह लेख इन भूमिकाओं में सफल होने के लिए आवश्यक अर्हता और कौशल सहित भारत में क्रूज लाइन उद्योग में उपलब्ध करियर के विभिन्न अवसरों की पड़ताल करेगा।

क्रूज लाइनर में शीर्ष नौकरियां

क्रूज शिप कैप्टन:क्रूज शिप कैप्टन की भूमिकाक्रूज लाइन उद्योग की सबसे प्रमुख भूमिकाओं में से एक है। कैप्टन  या कप्‍तान  क्रूज जहाज का सर्वोच्च अधिकारी होता हैऔर पोत के समग्र संचालन और नेविगेशन का दायित्‍व इसी पर होता है। आवश्यक शैक्षिक अर्हताओं के अलावा, कैप्टनमें उत्कृष्ट नेतृत्व और निर्णय लेने का कौशल होने के  साथ-साथ उसे समुद्री कानूनों और विनियमों की गहन जानकारी चाहिए।

क्रूज शिप ऑफिसर: ये  जहाज को नेविगेट करने और उसके चालक दल की निगरानी करने में सहायता करते हैं। वे जहाज के कैप्टन को रिपोर्ट करते हैं और समुद्र, बंदरगाह या लंगर में जहाजों का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करते हैं। क्रूज शिप ऑफिसरबनने के लिए अत्‍याधुनिक नेविगेशनल कौशल, दूसरों को प्रेरित करने की क्षमता और घर से दूर समुद्र में लंबा समय तक बिताने की तत्‍परता होनी चाहिए। इसके कार्यों और कर्तव्यों में निम्नलिखित शामिल हैं:

·         पूर्व निर्धारित मार्गों के अनुसार जहाज की दिशा और गति की निगरानी करके जहाज को नेविगेट करने में कैप्टन की सहायता करना।

·         जहाज के ब्रिज से नजर रखने के लिए शिफ्ट में काम करना।

·         चालक दल के सदस्यों की निगरानी करना

·         सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करना

·         कार्गो की लदान और उतराई का समन्वय करना

·         जहाज के मालिक और चालक दल के बीच संपर्क के रूप में कार्य करना।

·         जहाज, अन्य जहाजों और बाधाओं की स्थिति निर्धारित करने के लिए रडार, कंप्यूटर और अन्य नेविगेशनल उपकरणों का उपयोग करना।

·         चार्ट और अन्य समुद्री प्रकाशनों को समझना और अपडेट करना।

·         किसी भी बदलाव सहित मौसम की स्थिति और जहाज की दिशा के बारे में लॉगबुक में दैनिक रिकॉर्ड रखना।

क्रूज शिप कैप्टन या क्रूज शिप ऑफिसर बनने के लिएकम से कम स्‍नातक स्तर पर निम्न में से किसी एक या सभी विषयों का अध्ययन किया होना चाहिए:

·         मरीन इंजीनियरिंग

·         समुद्री परिवहन

·         मरीन इंजीनियरिंग सिस्टम

·         शिपयार्ड प्रबंधन

·         समुद्री संचालन और प्रौद्योगिकी

·         लॉजिस्टिक्‍स और इंटरमोडल परिवहन

क्रूज शिप कैप्टन और ऑफिसर के पद के लिए आमतौर पर व्यापक रूप से स्वीकृत शैक्षणिक अर्हता बीटेक (मरीन इंजीनियरिंग) है।

भारत में शीर्ष मरीन इंजीनियरिंग कॉलेज (नौवहन महानिदेशालय द्वारा अनुमोदित)

·         तोलानी मेरीटाइम इंस्‍टीट्यूट  (टीएमआई)

·         बी.पी. मरीन एकेडमी, नवीमुंबई

·         कोयम्बटूर मरीन कॉलेज (सीएमसी), कोयम्बटूर

·         इंटरनेशनल मेरीटाइम इंस्‍टीट्यूट (आईएमआई), दिल्ली

·         वेल्स एकेडमी ऑफ मेरीटाइम स्टडीज, चेन्नई

·         महाराष्ट्र एकेडमी ऑफ नेवल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (एमएएनईटी), पुणे

·         एससीआई मेरीटाइम ट्रेनिंग इंस्‍टीट्यूट, कोलकाता

·         इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मरीन इंजीनियरिंग (आईटीएमई), कोलकाता

·         टीएस रहमान, मुंबई

·         इंडियन मेरीटाइम यूनिवर्सिटी (आईएमयू), चेन्नई

·         आरएल यूनिवर्सिटी ऑफ नॉटिकल साइंस, मदुरई

·         समुद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेरीटाइम स्टडीज, मुंबई

·         इंडियन मेरीटाइम यूनिवर्सिटी (आईएमयू), विजाग

·         इंडियन मेरीटाइम यूनिवर्सिटी (आईएमयू), कोच्चि

·         आमेर मेरीटाइम ट्रेनिंग एकेडमी, कानपुर

·         सेंटर फॉर मेरीटाइम एजुकेशन एंड ट्रेनिंग, लखनऊ

·         हिंदुस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेरीटाइम ट्रेनिंग, प्री-सी ट्रेनिंग सेंटर, चेन्नई

क्रूज डायरेक्‍टर : क्रूज डायरेक्‍टरसभी यात्रियों की दिलचस्‍पी को ध्‍यान में रखते हुए जहाज पर गेम्‍स, संगीत समारोह और थीम पार्टियों जैसी विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों की योजना बनाने और उनकी निगरानी करने के लिए उत्‍तरदायी होता है। क्रूज डायरेक्‍टर मनोरंजन कर्मचारियों की टीम का भी प्रबंध करता है। वह यात्रियों के लिए मुख्‍य प्‍वाइंट ऑफ कॉन्‍टेक्‍ट होता/होती है, जो उनकी किसी भी चिंता या शिकायत का निवारण करता/करती है। वे सभी यात्रियों को सुखद अहसास कराते हुएऔर उनके अनुभव को आनंददायक बनाना सुनिश्चित करते हुए जहाज पर खुशनुमा और समावेशी वातावरण बनाने का भी काम करते हैं।क्रूज डायरेक्‍टर,क्रूज लाइन द्वारा प्रदान की जाने वाली अन्य सेवाओं और सुविधाओं के साथ ही साथ ऑनबोर्ड गतिविधियों और कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए भी उत्‍तरदायी होते हैं। वे तट पर भ्रमण और अन्य ऑफ-शिप गतिविधियों के समन्वय में भी शामिल हो सकते हैं।

क्रूज डायरेक्‍टर बनने के लिएआमतौर पर शिक्षा, अनुभव और निजी गुणों के संयोजन की आवश्यकता होती है। आवश्यक विशिष्ट अर्हताओं में क्रूज लाइन और नौकरी विशेष के आधार पर भिन्नता हो सकती है, लेकिन सामान्य तौर परइसके लिएनिम्नलिखित अर्हताएं आवश्यक होती हैं: (i) आतिथ्य या पर्यटन में डिग्री (ii) आतिथ्य उद्योग, विशेष रूप से क्रूज शिप ऑपरेशन्‍स में उपयुक्‍त अनुभव की बहुत अधिक अहमियत होती है। अक्सरएक्टिविटी कोऑर्डिनेटर, इवेंट प्लानर, या आतिथ्य क्षेत्र में अन्य समान भूमिकाओं में अनुभव वाले उम्मीदवारों को तरजीह दी जाती है (iii) उत्कृष्ट संचार कौशल, विविध पृष्ठभूमियों वाले लोगों के साथ जुड़ने की स्वाभाविक क्षमता, तेज रफ्तार और गतिशील वातावरण में स्पष्ट और तेजी से सोचने की क्षमताआदि जैसेनिजी गुणों को  आमतौर पर बहुत पसंद किया जाता है।

चीफ पर्सर: चीफ पर्सर क्रूज जहाज का एक वरिष्ठ अधिकारी होता है, जो जहाज के वित्तीय संचालन, अतिथि सेवाओं और प्रशासनिक कार्यों के प्रबंधन के लिए उत्‍तरदायी होता है। वे ऑनबोर्ड अकाउंटिंग और कैश मैनेजमेंट सिस्टम सहितजहाज के वित्तीय संचालन का प्रबंधन करते हैं। वे फ्रंट डेस्क पर्सनेल, शॉर एक्सकर्शन स्‍टाफ और कान्सीएर्श़ सर्विसेज सहित अतिथि सेवाओं के कर्मचारियों का भी प्रबंधन करते हैं। चीफ पर्सर जहाज के प्रशासनिक कार्यों की देखरेख के लिए भी जिम्मेदार होता है, जिसमें रिकॉर्ड बनाए रखनाऔर कागजी कार्रवाई का प्रबंधन करना शामिल है।

आतिथ्‍य प्रबंधन या व्यवसाय प्रशासन (या बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) में डिग्री रखने वाले उम्मीदवार को क्रूज लाइनर में चीफ पर्सर के पद के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। आतिथ्य प्रबंधन में स्नातक की डिग्री के अंतर्गत आमतौर पर होटल और रेस्तरां का प्रबंधन, फूड एंड बेवरेज का प्रबंधन, कार्यक्रम योजना और ग्राहक सेवा जैसे विषय आते हैं।व्यवसाय प्रशासन में डिग्री लेखांकन, वित्त, विपणन और मानव संसाधन जैसे क्षेत्रों में ज्ञान प्रदान कर सकती है, जो क्रूज जहाज के वित्तीय और प्रशासनिक पहलुओं के प्रबंधन में उपयोगी हो सकता है। इस बात पर गौर करना महत्वपूर्ण है कि क्रूज उद्योग में अनुभव को भीचीफ पर्सर की भूमिका के लिए अत्यधिक अहम माना जाता हैऔर कुछ मामलों में तो इसे औपचारिक शिक्षा से अधिक महत्वपूर्ण माना जा सकता है। क्रूज उद्योग में अतिथि सेवाओं, वित्त या प्रशासन में कई वर्षों का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्र में औपचारिक डिग्री के बिना भी इस पद पर रखने का विचार किया जा सकता है।

शॉर एक्सकर्शन मैनेजर:इसकी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों में मुख्य रूप से अतिथियों को अद्वितीय और यादगार अनुभव कराने वाले शॉर एक्सकर्शन और दौरों की योजना बनाना और उसे कार्यान्वित करना शामिल है। शॉर एक्सकर्शन मैनेजर अतिथियों को उच्च गुणवत्ता वाली सेवा प्रदान करने के लिए टूर गाइड की टीम का चयन और प्रबंधन करता है। नियमों के अनुपालन की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए एक्सकर्शन को सुचारू रूप से संपन्‍न कराने के लिए वह स्थानीय विक्रेताओं और सेवा प्रदाताओं के साथ समन्वय भी करता/करती है।

शॉर एक्सकर्शन मैनेजर पद के लिए आमतौर पर क्रूज लाइनर द्वारा आतिथ्य, पर्यटन, इवेंट मैनेजमेंट या संबंधित क्षेत्र में डिग्री को तरजीह दी जाती है। आमतौर पर पर्यटन उद्योग या आतिथ्य उद्योगमें टूर गाइड, ट्रैवल एजेंट जैसे प्रासंगिक कार्य केअनुभवकी आवश्यकता होती है। इसके अतिरिक्त, कंपनी की ओर से जिन गंतव्यों का दौरा किया जा रहा है, उनकी स्थानीय संस्कृति, इतिहास और आकर्षणों  सहित वहां के बारे में गहरी समझ होना आवश्यक है। विभिन्न भाषाओं का ज्ञान भी लाभकारी हो सकता है। लोगों के बड़े समूहों के लिए जटिल यात्रा कार्यक्रमों की योजना बनाने और समन्वय करने की क्षमता के साथ ही साथ सभी अतिथियों की सुरक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य सुनिश्चित करने जैसे संगठनात्मक कौशल आवश्यक हैं।

फूड एंड बेवरेज डायरे‍क्‍टर: क्रूज लाइनर पर फूड एंड बेवरेज डायरे‍क्‍टर (या खाद्य और पेय निदेशक) की मुख्य भूमिका में जहाज पर सभी रेस्तरां और बार के लिए मेन्यूतैयार करना और उस पर अमल कराना शामिल है। उन्हें यह सुनिश्चित करना होता है कि मेन्यू यात्रियों की जरूरतों और पसंद के मुताबिक और कंपनी के मानकों के अनुरूप है। गुणवत्ता और सेवा के उच्च स्तर को बनाए रखने के साथ ही साथ लागत को नियंत्रण में रखते हुए उसे जहाज पर फूड एंड बेवरेज ऑपरेशन्‍स के लिए बजट का प्रबंधन करना होता है। वह जहाज पर किचेन स्‍टाफ, सर्वर, बारटेंडर और अन्य सहायक कर्मचारियों सहित सभी फूड एंड बेवरेज कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के लिए भी उत्‍तरदायी  है।

क्रूज लाइनर पर फूड एंड बेवरेज डायरेक्टर बनने के इच्छुक उम्मीदवार की पाक कला, खाद्य सेवा और रेस्तरां प्रबंधन में मजबूत पृष्ठभूमि होनी चाहिए। उनके पास उत्कृष्ट संचार और नेतृत्व कौशल के साथ-साथ बजट का प्रबंधन करने और दबाव में काम करने की क्षमता भी होनी चाहिए।

आईटी मैनेजर: क्रूज लाइनर में आईटी मैनेजर की भूमिका और कार्यक्षेत्र के अंतर्गत जहाज पर सभी प्रौद्योगिकी संबंधी संचालन और प्रणालियों की देखरेख और प्रबंधन करना शामिल है। इसमें जहाज की संचार प्रणालियां, कंप्यूटर नेटवर्क, सॉफ़्टवेयर एप्लिकेशन, हार्डवेयर और चालक दल और यात्रियों द्वारा उपयोग की जाने वाली किसी भी अन्य तकनीकी अवसंरचना का प्रबंधन शामिल है। आईटी मैनेजरजहाज पर समस्‍त तकनीक का प्रभावी और कुशलतापूर्वक परिचालन सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार है, इसमें किसी भी समस्या का निवारण करना भी शामिल है। वे जहाज के आईटी बजट के प्रबंधन के लिए भी जिम्मेदार हैं। वे सुनिश्चित करते हैं प्रौद्योगिकी संबंधी सभी खर्च और भविष्य के प्रौद्योगिकी संबंधी निवेशों के लिए सिफारिशें बजट के दायरे मेंहैं। क्रूज लाइनर पर आईटी मैनेजर की अन्य जिम्मेदारियों में साइबर खतरों और डेटा ब्रीच से बचाव, जहाज की वेबसाइट और ऑनलाइन बुकिंग प्रणालियोंके प्रबंधनके लिए जहाज के साइबर सुरक्षा उपायों का प्रबंधन शामिल हो सकता है। क्रूज लाइनर में आईटी मैनेजर के पद हेतु अर्हता प्राप्त करने के लिए, कंप्यूटर विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी या संबंधित क्षेत्र में डिग्री होनी चाहिए।

क्रूज जहाज पर इन प्रबंधकीय पदों के अतिरिक्‍त अनेक अलग-अलग प्रकार के कर्मचारी होते हैं जो यात्रियों की सुरक्षा और आराम सुनिश्चित करने और जहाज के सुचारू संचालन को बनाए रखने का काम करते हैं। क्रूज जहाज के चालक दल के सामान्य सदस्य निम्‍नलिखित हैं:

एक्‍जीक्‍यूटिव शेफ: यह पेशेवर पाक कला संबंधी भूमिका है जिसमें क्रूज जहाज के यात्रियों के लिए भोजन तैयार करना और परोसना शामिल है। भर्तीकर्ता पेशेवर पाक कला डिग्री या प्रमाणन के साथ-साथ पेशेवर रसोई में काम करने का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों की तलाश करते हैं। क्रूज जहाज के शेफ को दबाव में अच्छी तरह काम करने और किचेन स्‍टाफ की बड़ी टीम का प्रबंधन करने में सक्षम होना चाहिए।

होटल स्‍टाफ : होटल स्‍टाफ में हाउसकीपिंग, फूड एंड बेवरेज और ग्राहक सेवा कर्मी जैसे पदों की विस्तृत श्रृंखला शामिल है, जो पेसेंजर केबिन के रखरखाव, फूड एंड बेवरेज तैयार करने और परोसने तथा यात्रियों के लिए मनोरंजन और गतिविधियों की व्‍यवस्‍था करने के लिए जिम्मेदार हैं।

डेक ऑफिसर्स : डेक ऑफिसर जहाज को नेविगेट करने, डेक चालक दल की निगरानी करने और जहाज के रखरखाव और सुरक्षा प्रक्रियाओं की देखरेख के लिए जिम्मेदार होते हैं।

इंजीनियर्स: वे जहाज के इंजनों और अन्य यांत्रिक प्रणालियों के संचालन, रखरखाव और मरम्मत के लिए जिम्मेदार होते हैं।

मेडिकल स्टाफ: मेडिकल स्टाफ में डॉक्टर और नर्स शामिल होते हैं जो यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को चिकित्सा देखभाल प्रदान करते हैं।

मनोरंजन स्टाफ: मनोरंजन स्टाफ में कलाकार, संगीतकार और अन्य कर्मचारी शामिल होते हैं जो यात्रियों के लिए गतिविधियों और मनोरंजन कार्यक्रमों का आयोजन और संचालन करते हैं।

सुरक्षा स्‍टाफ : सुरक्षा स्‍टाफ में जहाज की सुरक्षा प्रणालियों की निगरानी और आपात स्थिति में कार्रवाई करने सहितयात्रियों और चालक दल के सदस्यों की रक्षा और सुरक्षा बरकरार रखने के लिए जिम्मेदार कर्मचारी शामिल होते हैं।

तकनीकी स्‍टाफ : तकनीकी स्‍टाफ में चालक दल के वे कर्मचारी  शामिल होते हैं जो आईटी, ऑडियो-विजुअल और संचार प्रणालियों जैसी जहाज की तकनीकी प्रणालियों के संचालन और रखरखाव के लिए जिम्मेदार होते हैं।

इन पारंपरिक भूमिकाओं के अलावाक्रूज लाइन उद्योग में करियर के कई अन्य अवसर भी उपलब्ध हैं, जिनमें विपणन, बिक्री, मानव संसाधन, पर्यावरण, खुदरा, आदि शामिल हैं।

भारत में क्रूज शिप प्रबंधन में पाठ्यक्रम प्रदानकरने वाले कुछ शीर्ष कॉलेज हैं:

1.    भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान (आईआईटीएम) - ग्वालियर, भुवनेश्वर, नेल्लोर, नोएडा, बोधगया, शिलांग

2.    आईआईटीएम - राष्ट्रीय जल क्रीड़ा संस्थान (एनआईडब्‍ल्‍यूएस), गोवा

3.    चेन्नई स्कूल ऑफ शिप मैनेजमेंट (सीएसएसएम), तमिलनाडु

4.    आईटीएम इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, मुंबई

5.    इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग एंड न्यूट्रिशन [आईएचएम], पूसा, नई दिल्ली

6.    उदयपुर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, राजस्थान

7.    इंस्पायर एकेडमी, मुंबई

कई अन्‍य कॉलेज हैं, जो आतिथ्‍य प्रबंधन में डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स प्रदान करते हैं। यह एक अन्‍य अतिरिक्‍त योग्यता है, जिसकी क्रूज लाइन उद्योग में नौकरियों के लिए सबसे अधिक मांग है। इस पाठ्यक्रम में होटल प्रबंधन, फूड एंड बेवरेज प्रबंधन, पर्यटन और इवेंट मैनेजमेंट सहित आतिथ्य उद्योग के विभिन्न पहलुओं को कवर किया जाता है। अपने करियर के लक्ष्यों और रुचियों के लिए सबसे उपयुक्त कॉलेज और पाठ्यक्रम का निर्धारण करने के लिए प्रत्येक कॉलेज और उसके द्वारा प्रदान किए जाने वाले पाठ्यक्रमों के बारे में शोध करना महत्वपूर्ण है।

 

रंजना सिंह शिक्षाविधु, उद्यमी और करियर कंसल्टंट हैं उनसे इस ईमेल पर संपर्क किया जा सकता है  reach.ranjanas@gmail.com