रोज़गार समाचार
सदस्य बनें @ 530 रु में और प्रिंट संस्करण के साथ पाएं ई- संस्करण बिल्कुल मुफ्त ।। केवल ई- संस्करण @ 400 रु || विज्ञापनदाता ध्यान दें !! विज्ञापनदाताओं से अनुरोध है कि रिक्तियों का पूर्ण विवरण दें। छोटे विज्ञापनों का न्यूनतम आकार अब 200 वर्ग सेमी होगा || || नई विज्ञापन नीति ||

संपादकीय लेख


Issue no 32, 04-10 November 2023

भूपेन्द्र कुमार ब्लॉकचेन तकनीकए जिसे आमतौर पर बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी से जोड़ा जाता हैए अपने शुरूआती स्वरूप से आज कहीं आगे बढ़ चुकी है। ब्लॉकचेन तकनीक ने अनेक उद्योगों पर क्रांतिकारी प्रभाव छोड़ा है। ब्लॉकचेन शब्द के सामने आते ही एक सामान्य प्रश्न उठता है कि वाकई ब्लॉकचेन है क्याघ् और ये क्यों महत्वपूर्ण हैघ् सरल भाषा में बात करेंए तो ब्लॉकचेन आंकड़ों का एक विकेन्द्रीकृत भंडार और बही खाता है जिसे कंप्यूटर नेटवर्क के भीतर नोड्स के जरिए आदान.प्रदान किया जाता है। जैसाकि ब्लॉक शब्द से जाहिर होता है कि ये बदलाव में प्रतिरोध को दर्शाता है। ब्लॉकचेन जानकारियोंएआंकड़ों और लेनदेन से संबंधित रिकॉर्ड के सुरक्षित और विकेंद्रीकृत रखरखाव की सुविधा प्रदान करता है। इसे और आसानी से समझने के लिए आइएएएक उदाहरण देखते हैं। मान लीजिए कि एक जरूरतमंद किसान और एक लालची जमींदार है। किसान जमींदार से पैसा उधार लेता है। दोनों के बीच तय होता है कि किसान मूलधन और ब्याज के साथ हर महीने पैसा लौटाएगा। लेकिन जमींदार की ये आदत है कि वह रिकॉर्ड बुक के साथ लगातार छेड़छाड़ करता रहता है। यहीं पर ब्लॉकचेन तकनीक अहम साबित होगी। ब्लॉकचेन तकनीक का इस्तेमाल करते हुए आंकड़ों और जानकारियों में किसी भी तरह के बदलाव की गुंजाइश नहीं रहेगी। ब्लॉकचेन में एक बार लेन.देन के आंकड़े दर्ज करने के बाद इसे ना तो हटाया जा सकता है और न ही संशोधित किया जा सकता है। इसमें होने वाले बदलाव और विसंगतियां दोनों पक्षों को दिखाई देंगीए जिससे रिकार्ड में जालसाजी की संभावना काफी कम हो जाएगी। अलग.अलग कार्यों के लिए विभिन्न प्रकार की ब्लॉकचेन तकनीकों का इस्तेमाल हो रहा है। लेकिन मुख्य रूप से इसे चार श्रेणियों में विभाजित किया जाता है . सार्वजनिकए निजीए कंसोर्टियम और हाइब्रिड। आइए इन चार श्रेणियों को विस्तारपूर्वक समझें। सार्वजनिक ब्लॉकचेनरू यह वो मूल मंच है जहां बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी बनाई गई थीए और इसने सार्वजनिक बही.खाता तकनीक को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस तकनीक के जरिए आंकड़ों को पीयर.टू.पीयर नेटवर्क में बिट्स के रूप में संग्रहीत किया जाता हैए जिससे सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ती है।  निजी ब्लॉकचेनरू इसे एक इकाई या संगठन के जरिए नियंत्रित किया जाता हैए जिसका अर्थ है कि सभी कार्यों को प्रशासक नियंत्रित करता है। इसका उपयोग आमतौर पर छोटे नेटवर्क में किया जाता है। हाइब्रिड ब्लॉकचेनरू जैसा कि इसके नाम से जाहिर है कि यह सार्वजनिक और निजी ब्लॉकचेन की विशेषताओं से लैस है। हाइब्रिड ब्लॉकचेन मेंए एक संगठन या संस्था नेटवर्क स्थापित करती हैए जिसमें जनता के पास यह नियंत्रण रहता है कि कौन से आंकड़े निजी रखने हैं और कौन से सार्वजनिक करने हैं।  कंसोर्टियम ब्लॉकचेनरू इसे हाइब्रिड ब्लॉकचेन के विस्तार के रूप में देखा जा सकता है। इसकी विशेषता ये है कि इसमें कई संगठनात्मक सदस्य विकेंद्रीकृत नेटवर्क के भीतर आपसी सहयोग करते हैं। कंसोर्टियम ब्लॉकचेन में लेनदेन शुरू करनेए प्राप्त करने और मान्य करने के लिए जिम्मेदार सत्यापनकर्ता नोड्स शामिल होते हैं। ब्लॉकचेन तकनीक का इस्तेमाल  हाल के वर्षों मेंए ब्लॉकचेन तकनीक ने कई उद्योगों में अपनी जड़ें जमा ली हैं। इसकी सुरक्षितए विश्वसनीय और विकेंद्रीकृत प्रणाली ने इसे वित्तए स्वास्थ्य देखभालए आपूर्ति श्रृंखला और अन्य क्षेत्रों का अभिन्न अंग बना दिया है। आइएए इस तकनीक के इस्तेमाल से जुड़े कुछ उदाहरण देखते हैं।  वित्तरू ब्लॉकचेन तकनीक ने वित्तीय क्षेत्र को मौलिक रूप से बदल दिया है। क्रिप्टोकरेंसी के अलावाए ब्लॉकचेन के जरिए वैश्विक तौर पर पैसों के लेन.देनए परिसंपत्तियों के टोकनीकरण और वित्तीय सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।          धन का आदान.प्रदानरू ब्लॉकचेन के इस्तेमाल ने सीमापार धन हस्तांतरण की प्रक्रिया को तेज और प्रभावी बना दिया हैए वो भी कम लागत पर। रिपल की एक्सआरपी और स्टेलर जैसी सेवाओं ने वैश्विक स्तर पर हो रहे धन के आदान.प्रदान में क्रांति ला दी है।          परिसंपत्तियों का टोकनीकरणरू रियल एस्टेटए कला और स्टॉक के टोकनीकरण को ब्लॉकचेन तकनीक ने नई दिशा प्रदान की है। इसके जरिए परिसंपत्तियों का आंशिक स्वामित्व मुमकिन हुआ है और निवेश की प्रक्रिया और लोकतांत्रिक बनी है।          सफलता की कहानीरू बिटपेसाए जिसे अब एज़ा फाइनेंस के नाम से जाना जाता हैए पूरे अफ्रीका में ब्लॉकचेन.आधारित वित्तीय सेवाएं प्रदान करता है। इसके जरिए उपयोगकर्ता सीमापार पैसे भेजने और प्राप्त कर सकते हैं। यह कदम वित्तीय समावेशन की दिशा में क्रांतिकारी साबित हुआ है।   स्वास्थ्य सेवारू स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी रूप से मरीजों तक पहुंचाने में ब्लॉकचेन तकनीक काफी प्रभावकारी साबित हो रही है।          इलेक्ट्रॉनिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड ;ईएचआरद्धरू इसके जरिए मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारियों को उनकी अनुमति से सुरक्षित रूप से संग्रहीत और हासिल किया जा सकता है। इससे स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के बीच तालमेल बढ़ा है और मरीजों को कारगार ईलाज मुहैया कराने में मदद मिली है।            दवाओं की निगरानीरू दवाओं की प्रामाणिकता और सुरक्षा सुनिश्चित करना हमेशा से महत्वपूर्ण रहा है। ब्लॉकचेन तकनीक के जरिए दवाओं के उत्पादन से लेकर वितरण होने तक निगरानी करने में मदद मिली हैए जिससे नकली दवाओं का खतरा कम हुआ है।            सफलता की कहानीरू एस्टोनियाए जिसे अक्सर डिजिटल स्वास्थ्य देखभाल में अग्रणी देश के रूप में देखा जाता हैए वहां स्वास्थ्य देखभाल रिकॉर्ड को सुरक्षित करने के लिए ब्लॉकचेन तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। यहां मरीजों को अपने स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों पर नियंत्रण होता है जिसे वे जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य पेशेवरों को दे सकते हैं। आपूर्ति श्रृंखलारू ब्लॉकचेन तकनीक ने आपूर्ति श्रृंखला के प्रबंधन की दक्षता बढ़ाने में काफी मदद की है। खाद्य सुरक्षारू आईबीएम फूड ट्रस्ट जैसी कंपनियां दूषित भोजन के स्रोत का तुरंत पता लगानेए इसके प्रकोप को रोकने और उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ब्लॉकचेन तकनीक का उपयोग करती है। हीरा प्रमाणनरू ब्लॉकचेन का इस्तेमाल हीरे की प्रामाणिकता को सत्यापित करने के लिए भी किया जा रहा है। इससे सिंथेटिक हीरे के व्यापार को कम करने करने की दिशा में मदद मिली है। सफलता की कहानीरू वॉलमार्ट फूड ट्रस्टए खेत से स्टोर तक खाद्य उत्पादों का ब्यौरा रखने और निगरानी करने के लिए ब्लॉकचेन तकनीक का सहारा ले रहा है। यहां ग्राहक क्यूआर कोड को स्कैन करए खाद्य उत्पादों की पूरी यात्रा को देख सकते हैं। इस कदम से खाद्य पदार्थों की प्रमाणिकता और गुणवत्ता सुनिश्चित हो रही है।    स्मार्ट अनुबंधरू ब्लॉकचेन तकनीक ने स्मार्ट अनुबंध को नया आयाम प्रदान किया है। रियल एस्टेटरू स्मार्ट अनुबंधों के माध्यम से संपत्ति खरीदना या किराए पर लेना आसान हुआ है। इससे बिचौलियों पर लगाम लगी हैए और धोखाधड़ी भी कम हुई है। बीमारू स्मार्ट अनुबंधों के जरिए बीमा के भुगतान की प्रक्रिया सरलए तेज और आसान हुई है। जरूरी शर्तें पूरी होने पर स्वतः ही भुगतान हो जाता है। सफलता की कहानीरू लेमोनेडए एक डिजिटल बीमाकर्ता है। यह ब्लॉकचेन और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के जरिए कुछ ही सेकेंड में दावे का निस्तारण कर सकती है।  ब्लॉकचेन तकनीक की उल्लेखनीय सफलता के कुछ उदाहरण और भी है। ऽ वर्ष 2019 मेंए सिएरा लियोन में दुनिया का पहला ब्लॉकचेन.आधारित राष्ट्रपति चुनाव आयोजित किया गया। ब्लॉकचेन के इस्तेमाल से पारदर्शिता और सुरक्षा बढ़ीए जिससे चुनाव में होने वाली धोखाधड़ी में कमी आई। ऽ ट्रेडलेंसए आईबीएम और मेर्स्क द्वारा विकसित यह ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्मए शिपिंग से जुड़े आंकड़ों को सुरक्षित रूप से साझा करनेए प्रशासनिक पेचीदगियों को कम करने और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं की पारदर्शिता और क्षमता को बढ़ाने में सक्षम बनाता है। ऽ मीडियाचेन जैसे प्लेटफ़ॉर्म कलाकारों और कंटेट निर्माताओं को उनके बौद्धिक संपदा अधिकारों की रक्षा करने में मदद प्रदान कर रहे हैं। ऽ गूगल ॅमइ3 व्यवसाय और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए समाधान प्रदान करता हैए जैसे कि इसका ब्लॉकचेन नोड इंजनए जो स्मार्ट अनुबंधों को सुव्यवस्थित कर सकता है। ऽ बर्स्टआईक्यू का ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्मए डॉक्टरों को संवेदनशील स्वास्थ्य जानकारियों को सुरक्षित रूप से प्रबंधित करने में मदद करता है। प्रत्येक स्मार्ट अनुबंधए उपयोगकर्ताओं को आंकड़ों का पूर्ण स्वामित्व देता हैए जिससे उन्हें यह तय करने में मदद मिलती है कि उनके डेटा का उपयोग व्यक्तिगत स्वास्थ्य देखभाल उत्पादोंए सेवाओं और बाजारों में कैसे किया जाएगा। भविष्य के आईने में ब्लॉकचेन तकनीक ब्लॉकचेन तकनीक का भविष्य अपार संभावनाएं रखता है। आगे आने वाले समय में इस तकनीक का इस्तेमाल सरकारी सेवाओं को लाभार्थियों तक प्रभावी रूप से पहुंचानेए गेमिंग इंडस्ट्री और ऊर्जा समेत अन्य क्षेत्रों में बढ़.चढ़कर किया जाएगा। ब्लॉकचेन का सरकारी इस्तेमालरू विभिन्न देशों की सरकारें मतदान प्रणाली को और प्रभावी बनाने खासतौर से मतदाताओं की पहचान से जुड़े प्रबंधन की दक्षता बढ़ाने के लिए ब्लॉकचेन तकनीक के इस्तेमाल की संभावनाओं पर विचार.विमर्श कर रही हैं। ऽ मतदान . यदि व्यक्तिगत पहचान को ब्लॉकचेन प्लेटफार्म पर लाया जाता हैए तो ये भी संभव है कि इस तकनीक के जरिए भविष्य में मतदान कराया जाए। डेटाबेस . मरीजों के स्वास्थ्य की ताजा जानकारी प्राप्त करने के लिए सरकारी अस्पतालों द्वारा ब्लॉकचेन तकनीक का उपयोग किया जा सकता है। उद्योगों का एकीकरणरू सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने की क्षमता से लैस ब्लॉकचेन तकनीक के कारण आने वाले समय में विभिन्न क्षेत्रों में एकीकरण को बढ़ावा मिलेगा। इससे ऐसे विशेषज्ञों के लिए नौकरी के नए अवसर पैदा होंगे जो तकनीक और उद्योगों की जरूरतों के बीच अंतर को पाट सकते हैं।          इंटरऑपरेबिलिटी मानक . जैसे.जैसे ब्लॉकचेन का विकास होता चला जाएगाए इंटरऑपरेबिलिटी मानकों की आवश्यकता तेजी से महत्वपूर्ण होती जाएगी। ब्लॉकचेन प्रोटोकॉल डिजाइन और एकीकरण के क्षेत्र में विशेषज्ञों की भारी मांग होगीए जो कि ये सुनिश्चित करने में मदद करेंगे कि  विभिन्न ब्लॉकचेन नेटवर्क बिना किसी रूकावट के आपसी संचार कर सकें। इससे विभिन्न उद्योगों के बीच आंकड़ों के आदान.प्रदान और संयुक्त परियोजनाओं को अमल में लाने में मदद मिलेगी।           उद्योगों के बीच भागीदारी दृ विभिन्न उद्योग मिलकर ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कैसे साझा ब्लॉकचेन तकनीकों और मानकों का इस्तेमाल किया जा सके। इस काम को करने के लिए ऐसे पेशेवरों की आवश्यकता होगी जो विभिन्न उद्योगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर साझा ब्लॉकचेन समाधान विकसित करने की दिशा में काम कर सकें। सतत विकास के लिए ब्लॉकचेन का इस्तेमाल. सतत विकास का प्राथमिकता हासिल करना ब्लॉकचेन के इस्तेमाल को बढ़ाएगा। इस तकनीक का उपयोग पर्यावरण.अनुकूल प्रथाओं की निगरानी करने और सत्यापित करने के लिए किया जा सकता हैए जिससे पर्यावरणीय और नैतिक ब्लॉकचेन समाधानों को ढूंढने वाले पेशेवरों के लिए नए अवसर पैदा होंगे। ऽ कलाकार रॉयल्टी . ब्लॉकचेन प्लेटफार्म पर मौजूद संगीत और फिल्में यह सुनिश्चित करेंगी कि कलाकारों को उनके काम के लिए भुगतान हो। ऽ एनएफटी दृ ये ऐसी डिजिटल कला का मालिक होने जैसा हैए जो दो जगहों पर मौजूद नहीं हो सकती। ऽ विकेंद्रीकृत वित्तरू ब्लॉकचेन पर निर्मित विकेंद्रीकृत वित्तए पारंपरिक वित्तीय सेवाओं में क्रांति ला रहा है। इसमें बिचौलियों के बिना ऋण देनाए उधार लेनाए और व्यापार करना शामिल है। गेमिंग में ब्लॉकचेनरू ब्लॉकचेन तकनीक तेजी से गेमिंग उद्योग में पैठ बना रही है। एनएफटी का उपयोग इन.गेम आइटमए गेमिंग के पात्रों और स्वामित्व का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया जा रहा हैए जिससे गेम डेवलपर्सए डिजाइनरों और ब्लॉकचेन विशेषज्ञों के लिए नौकरी के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। ऽ प्ले.टू.अर्न मॉडल . ब्लॉकचेन तकनीक प्ले.टू.अर्न मॉडल को सक्षम बनाती हैए जहां खिलाड़ी अपनी इन.गेम उपलब्धियों के लिए क्रिप्टोकरेंसी या टोकन अर्जित कर सकते हैं। इससे गेम डिजाइनरोंए अर्थशास्त्रियों और ब्लॉकचेन डेवलपर्स के लिए फायदेमंद इन.गेम अर्थव्यवस्थाएं बनाने के अवसर खुलते हैं। ऽ टोकनयुक्त गेम संपत्तियांरू . ब्लॉकचेन एनएफटी के निर्माण को सक्षम बनाता है और इन.गेम संपत्तियों का प्रतिनिधित्व करता है। टोकन निर्माणए गेम एसेट डिज़ाइन और ब्लॉकचेन एकीकरण में कुशल पेशेवरों की इन.गेम आइटमों के टोकनीकरण को चलाने के लिए भारी मांग होगी। ऊर्जा क्षेत्र में ब्लॉकचेनरू नवीकरणीय ऊर्जा के व्यापार को सुगम बनाने के लिए ऊर्जा क्षेत्र में ब्लॉकचेन तकनीक के उपयोग की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। ब्लॉकचेन प्लेटफार्म पर ऊर्जा उत्पादन और खपत के आंकड़ों को सुरक्षित रूप से रिकॉर्ड करकेए अधिक कुशलए पारदर्शी और टिकाऊ ऊर्जा बाजार बनाना संभव हो पाएगा। बाजार हिस्सेदारी और रोजगार सृजन मार्केट रिसर्च फर्म पोलारिस के अनुसारए वैश्विक ब्लॉकचेन तकनीक का बाजार 2021 में 5ण्85 बिलियन डॉलर से बढ़कर 2030 तक 1ए235ण्71 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद हैए जो 82ण्8 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर दर्शाता है। माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशनए आईबीएमए एडब्ल्यूएस और अन्य कई बड़ी कंपनियों की उपस्थिति के कारण उत्तरी अमेरिका के वैश्विक बाजार पर हावी होने की उम्मीद है। साथ हीए भारत और चीन सहित अन्य एशियाई देशों में तेजी से इन प्रौद्योगिकियों को अपनाए जाने की वजह से एशिया प्रशांत क्षेत्र में भी इस क्षेत्र में तेज प्रगति का अनुमान है। इस उभरती हुई तकनीक की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 2021 मेंए ब्लॉकचेन स्टार्ट.अप को फंडिंग सालाना आधार पर 713 प्रतिशत बढ़कर 25ण्2 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई। इसके अलावाए ब्लॉकचेन तकनीक को विश्व आर्थिक मंच द्वारा सात प्रौद्योगिकियों में से एक के रूप में सूचीबद्ध किया गया हैए जिससे हमारे जीवन के विभिन्न पहलुओं में क्रांतिकारी बदलाव आने की उम्मीद है। ब्लॉकचेन तकनीक को तेजी से अपनाए जाने के कारण रोजगार के असीम अवसर खुल गए हैं। ब्लॉकचेन उद्योग में ऐसे कई करियर शामिल हैंए जिनकी अपनी एक अनूठी मांग और क्षमता है। जैसे.जैसे यह परिवर्तनकारी तकनीक गति पकड़ रही हैए ब्लॉकचेन पेशेवरों की मांग आसमान छू रही हैए जिससे एक गतिशील नौकरी बाजार को नया आकार मिल रहा है। ब्लॉकचेन डेवलपर्स इस डिजिटल क्रांति के वास्तुकार के रूप में काम करते हैंए जो कि ब्लॉकचेन नेटवर्क और एप्लिकेशन को तैयार करते हैं। दूसरी ओरए ब्लॉकचेन के विश्लेषकए ब्लॉकचेन पर मौजूद आंकड़ों का विश्लेषण करए उपयोगकर्ताओं की गतिविधियों के बारे में महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि प्रदान करते हैं। कानूनी विशेषज्ञए इस डिजिटल क्षेत्र में विकसित हो रहे नियमों की व्याख्या करने और उन्हें लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। परियोजना प्रबंधकए ब्लॉकचेन से जुड़ी परियोजनाओं की जटिल दुनिया का समन्वय करते हैंए ताकि समय पर और बजट के अनुकूल इन परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा सके। ब्लॉकचेन डेटा वैज्ञानिकए ब्लॉकचेन से जुड़े आंकड़ों की व्याख्या कर प्रक्रियाओं को सरल बनानेए और प्रभावी निर्णय लेने में अहम भूमिका निभाते हैं। अंत मेंए ब्लॉकचेन सुरक्षा विशेषज्ञए ब्लॉकचेन पर आधरित विकेंद्रीकृत प्रणालियों को साइबर खतरों से बचाते हैं। चाहे आपकी रुचि तकनीक में होए कानूनी के क्षेत्र में होए या फिर प्रबंधन मेंए ब्लॉकचेन की दुनिया आपको हर जगह रोजगार के मौके मुहैया कराती है।  निष्कर्ष ऐसी दुनिया में जहां प्रौद्योगिकी लगातार हमारे जीवन को नया आकार दे रही हैए ब्लॉकचेन तकनीक एक शक्तिशाली परिवर्तन की शक्ति के रूप में उभरी है। इसके प्रयोग ने वित्तीय क्षेत्र में क्रांति लाने से लेकर हमारे स्वास्थ्य देखभाल आंकड़ों की सुरक्षा और आपूर्ति श्रृंखला की पारदर्शिता बढ़ाने तक अहम योगदान दिया है। ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी का प्रभाव इतना गहरा और व्यापक है कि कोई भी क्षेत्र इसकी परिवर्तनकारी शक्ति से अब अछूता नहीं है। जैसे.जैसे ब्लॉकचेन तकनीक का विकास जारी हैए यह रोजगार के बाजार को भी नया आकार दे रही है। इसके चलते रोजगार के परिदृश्य में लगातार विविधता आ रही है। ब्लॉकचेन डेवलपर्सए विश्लेषकोंए कानूनी विशेषज्ञोंए परियोजना प्रबंधकोंए सुरक्षा पेशेवरोंए सलाहकारोंए शिक्षकों और कई अन्य लोगों के लिए ब्लॉकचेन तकनीक नए अवसर प्रदान कर रही है। ब्लॉकचेन उद्योग किसी एक खास कौशल तक ही सीमित नहीं हैए बल्किए यह अनेक प्रतिभाओं और विशिष्टताओं का स्वागत करता है। ब्लॉकचेन तकनीक केवल एक बदलाव कारी प्रवृत्ति नहीं है बल्कि यह नवीन और सार्थक प्रौद्योगिकी का प्रवेश द्वार है। जैसा कि हम इस तकनीक की भविष्य की ओर देखते हैंए ब्लॉकचेन की संभावनाएं आशाजनक हैं। यह नए उद्योगों में अपना प्रभाव बढ़ाना जारी रखेगी।    ;लेखक स्पीच एंड नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग ग्रुपए सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग ;सीडीएसीद्धए नोएडा के संयुक्त निदेशक हैं। इस लेख पर प्रतिक्रिया employmentnews@gmail.com  पर भेजी जा सकती हैद्ध। व्यक्त किये गये विचार व्यक्तिगत हैं।